दिग्विजय सिंह के हिंदू आतंकवाद का सच
पिछले कुछ माह से कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह अपने कुछ तथाकथित बयानों को लेकर चर्चा में हैं। हालाँकि उनके बयान या उनकी राय कोई नयी नहीं है लेकिन जिस प्रकार पिछले माह सम्पन्न हुए कांग्रेस के महाधिवेशन में दिग्विजय सिंह को अपनी बात कहने का अवसर दिया गया और इसके लिये कांग्रेस के मंच का उपयोग हुआ उसके बाद इस बात के लिये कोई शंका नहीं रहा गयी कि जो कुछ कांग्रेस महासचिव कह रहे हैं वह उनकी व्यक्तिगत राय भर नहीं है और इसके लिये उन्हें कांग्रेस के आला कमान का वरदह्स्त प्राप्त है। Read more
इस्लामी कट्टरता का नया दौर
पाकिस्तान में पिछले दिनों जब प्रमुख प्रांत पंजाब के राज्यपाल सलमान तासीर की हत्या उनके ही अंगरक्षक द्वारा कर दी गयी तो अनेक प्रश्न एक साथ उठ खडे हुए। इन प्रश्नों का उत्तर ढूँढना अत्यंत आवश्यक है। पाकिस्तान में जिस प्रकार यह हत्या अन्जाम दी गयी है वही अपने आप में सनसनीखेज है और जिस प्रकार इस हत्या के बाद पाकिस्तान के प्रमुख इस्लामी मजहबी संगठन और राजनीतिक दल इस घटना को न केवल सही ठहरा रहे हैं वरन इसे इस्लाम और पैगम्बर की चौदह सौ वर्ष पुरानी परम्परा के अनुक्रम में प्रशंसित कर रहे हैं उससे निश्चय ही यह आवश्यक हो गया है कि इस पूरी घटना को समग्रता में देखा जाये। समग्रता से आशय यह है कि क्या यह घटना पाकिस्तान की अराजक स्थिति का परिचायक है या फिर किसी नये रुझान का आरम्भ है। निश्चय ही इसे केवल कानून व्यवस्था के गिरावट के रूप में नहीं देखा जाना चाहिये विशेष रूप से तब जब कि तालिबान ने इस हत्या की जिम्मेदारी भी ले ली है। हालाँकि इस दावे की सत्यता अभी प्रमाणित नहीं हुई है लेकिन फिर भी इससे कुछ गम्भीर प्रश्न अवश्य खडे हुए हैं। Read more

